Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / कलेक्टर की क्लास में प्रवेश के लिए साक्षात्कार कल

कलेक्टर की क्लास में प्रवेश के लिए साक्षात्कार कल

झुंझुनूं , जिला प्रशासन द्वारा वांछित एवं गरीब तबके के लिए प्रशासनिक सेवाओं की परीक्षाओं की तैयारी के लिए संचालित निशुल्क कोचिंग क्लास कलेक्टर की क्लास में प्रवेश के लिए साक्षात्कार मंगलवार को होंगे। जिला कलेक्टर चिन्मयी गोपाल ने बताया कि लिखित परीक्षा में 99 अभ्यर्थियों को चयनित किया गया है, जिनमें से 50 साक्षात्कार के बाद चयन किया जाएगा। समन्वयक कमलकांत जोशी ने बताया कि सूचना केंद्र सभागार में साक्षात्कार 11:55 से शुरू होंगे। अभ्यर्थियों को 11:30 बजे तक आवश्यक रूप से सूचना केंद्र पहुंचना होगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur