Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / IPS देवेंद्र कुमार विश्नोई ने ग्रहण किया झुंझुनू जिला पुलिस अधीक्षक का कार्यभार

IPS देवेंद्र कुमार विश्नोई ने ग्रहण किया झुंझुनू जिला पुलिस अधीक्षक का कार्यभार

झुंझुनू, गंगापुर सिटी से स्थानांतरित होकर आए आईपीएस देवेंद्र कुमार बिश्नोई ने आज झुंझुनू में जिला पुलिस अधीक्षक का कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर उन्होंने अपनी प्राथमिकताएं भी बताई। उनका कहना था कि उनका प्रयास रहेगा कि आमजन को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़े थाना स्तर पर ही उनकी समस्याओ का समाधान हो जाए ताकि उन्हें अनावश्यक बड़े कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़े। उन्होंने कहा कि जिले में टीमवर्क के साथ काम करते हुए अपराधों पर अंकुश लगाया जाएगा। वही विधानसभा चुनाव को लेकर जो भी निर्वाचन आयोग द्वारा निर्देश प्राप्त होते हैं उनके संदर्भ में भी प्रभावी कार्य किया जाएगा। वहीं आमजन में पुलिस को लेकर विश्वास बढे इसको लेकर भी प्रयास किए जाएंगे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur