कस्बे में आज ग्रामीणों ने बाबूलाल मेघवाल हत्याकांड को लेकर घटना स्थल पर धरना दिया। मेघवाल समाज एवं ग्रामीणों ने अभी तक मामले का खुलासा नहीं होने से व्यथित होकर आज धरना देने का निर्णय लिया। धरने को सरपंच आशाराम बरवड़, आमीन मणियार, दीनदयाल गर्वा इत्यादि ने संबोधित किया। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन को दोषियों की गिरफ्तारी के लिए 5 दिन का समय दिया। ग्रामीणों के अनुसार अगर पांच दिन में दोषियों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो झुंझुनू जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा । धरने की सूचना पर बगड़ थानाधिकारी इंद्रप्रकाश धरना स्थल पर पहुँचकर ग्रामीणों को विश्वास दिलाया कि पुलिस अपना काम इमानदारी से कर रही है जल्द ही हत्याकांड के खुलासा कर दिया जायेगा। अनुसंधान कार्य प्रगति पर है। इसके उपरांत ग्रामीणों ने धरना समाप्त कर दिया। गौरतलब है कि 16 फ़रवरी को चिंचडौली रोड गोयन बस्ती के पास बाबूलाल मेघवाल का शव बरामद हुआ था।
Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / इस्लामपुर में बाबूलाल मेघवाल हत्याकांड को लेकर धरना
इस्लामपुर में बाबूलाल मेघवाल हत्याकांड को लेकर धरना



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।