Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / इस्लामपुर में क्षतिग्रस्त बिजली के पोल से हादसे की आशंका

,

इस्लामपुर में क्षतिग्रस्त बिजली के पोल से हादसे की आशंका

बिजली विभाग जानबूझकर बना अंजान

कस्बे के मोहल्ला सौदागरान बड़ी मस्जिद के पास बिजली विभाग का एक पोल पिछले 10 -15 दिन से बुरी तरह से क्षतिग्रस्त पड़ा हुआ है। स्थानीय लोगों ने बताया कि कई बार बिजली विभाग के कर्मचारियों को सूचित कर दिया गया है लेकिन इसके बावजूद भी इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिसके चलते बड़े हादसे का अंदेशा बना हुआ है। गौरतलब है कि यह कस्बे का मुख्य मार्ग है और इस स्थान पर रास्ते की चौड़ाई भी कम ही है जिसके चलते ट्रैफिक में परेशानी होती है ऐसी स्थिति में यदि वर्तमान में क्षतिग्रस्त पोल को हल्का सा धक्का देने पर भी वह गिर सकता है जिसके कारण बड़ी दुर्घटना का अंदेशा बना हुआ है। कस्बे के व्यस्ततम मार्ग और घनी आबादी के बिच इस प्रकार की बिजली विभाग की लापरवाही कभी भी दुर्घटना होने पर स्थानीय लोगो के आक्रोश का कारण बन सकती है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur