Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / इस्लामपुर में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को किया नमन

,

इस्लामपुर में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को किया नमन

कस्बे के मुख्य बाजार में शुक्रवार सुबह श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को पुष्पांजलि दी गई। मुख्य बाजार के व्यापारियों ने इस अवसर पर अटल जी के जीवन के कृतित्व और व्यक्तित्व को याद किया। तथा कहा कि ऐसा महामानव सदियों में एक ही बार आता है जब तक भारत देश रहेगा तब तक इस भारत मां के सच्चे सपूत को हमेशा याद रखा जाएगा। श्रद्धांजलि सभा में नरेश भगवाधारी, सांवर मल कुमावत, राकेश सैनी, पवन शर्मा, सुधीर सैनी, संदीप सैनी, भगवानाराम स्वामी, नरोत्तम सैनी, कृष्ण शर्मा, रामधन, मनीष इत्यादि ने अटल जी के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur