Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / इस्लामपुर में शोभायात्रा के साथ हुआ दुर्गा पूजा महोत्सव संपन्न

,

इस्लामपुर में शोभायात्रा के साथ हुआ दुर्गा पूजा महोत्सव संपन्न

पॉवर धाम मंदिर की झांकी कस्बे में पिछले 9 दिनों से दुर्गा पूजा महोत्सव की धूम मची हुई थी। इस दुर्गा पूजा महोत्सव का समापन गुरुवार को भव्य शोभायात्रा के साथ हुआ। कस्बे में दो स्थानों पर पंडाल लगाकर दुर्गा पूजा की व्यवस्था की गई थी। इसमें सुंदरकांड सेवा समिति की तरफ से पावर धाम मंदिर में पंडाल लगाया गया था वहीं कस्बे की डेरिया की ढाणी में भी पंडाल लगाकर दुर्गा पूजा की व्यवस्था की गई थी। इन दोनों स्थानों पर नवरात्रों के दौरान विभिन्न कार्यकर्मो का आयोजन किया गया था जिससे सारा वातावरण दुर्गा मय हो गया था। पावर धाम मंदिर में श्री शतचंडी यज्ञ का आयोजन भी किया गया था। गुरुवार को दोनों स्थानों से वाहनों में मां दुर्गा की प्रतिमा को सजा
कस्बे के डेरिया की ढाणी के दुर्गा पूजा महोत्सव की झांकी कर डीजे के साथ नाचते गाते हुए शोभायात्रा निकाली गई जिसमें लोग एक दूसरे के ऊपर गुलाल लगाकर अपनी खुशी का इजहार करते आगे बढ़ रहे थे। शोभायात्रा कस्बे के मुख्य मार्गो से होते हुए विसर्जन स्थल पर पहुंची जहा पर सुख शांति की कामना के साथ अगले वर्ष जल्दी आने की कामना के साथ विधि विधान से उनका विसर्जन किया गया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur