Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / इस्लामपुर में श्री दुर्गा शतचण्डी यज्ञ 10 अक्टूम्बर से

,

इस्लामपुर में श्री दुर्गा शतचण्डी यज्ञ 10 अक्टूम्बर से

कस्बें की सुन्दरकाण्ड सेवा समिति द्वारा पाॅवर धाम बालाजी मन्दिर मे 10 अक्टूम्बर से श्री दुर्गा शतचण्डी यज्ञ का आयोजन किया जायेगा। मन्दिर के पुजारी सुरेश माखरियां ने जानकारी देते हुए बताया कि इसी दिन भव्य कलश यात्रा बडे मन्दिर से निकाल कर पाॅवर धाम मन्दिर के विशाल पण्डाल मे पहुचेगी। जहा पर विधिवत घट स्थापना व मां दुर्गा की मूर्ति स्थापना की जायेगी। मूर्ति स्थापना से लेकर 18 अक्टूम्बर तक श्री दुर्गा शतचण्डी यज्ञ चलेगा। इस दुर्गा पूजा महोत्सव मे प्रतिदिन सुबह शाम महाआरती का आयोजन किया जायेगा। अष्टमी को कंचनपुरा की पार्टी द्वारा रात्रि जागरण किया जायेगा। नवरात्रा के अन्तिम दिन भण्डारे का आयोजन कर कस्बे के मुख्य मार्गो से होते हुए शोभायात्रा निकाली जायेगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur