Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / इस्लामपुर व केहरपुरा कलां में अम्बेडकर जयंती समारोह पूर्वक मनाई

इस्लामपुर व केहरपुरा कलां में अम्बेडकर जयंती समारोह पूर्वक मनाई

इस्लामपुर में मंचस्थ अतिथि गण कस्बें की गोयन बस्ती मे आज डाॅ भीमराव अम्बेडकर जयंती डाॅ नरेन्द्र सिंघोया के आतिथ्य मे समारोह पूर्वक मनाई गयी। समारोह की अध्यक्षता आशाराम सरपंच ने की तथा विशिष्ट अतिथि के रूप मे मातादीन उपस्थित थे। समारोह मे अतिथियों का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया। समारोह मे दीनदयाल गर्वा, दामोदर गर्वा, शैलेश लोहराण ने भीमराव अम्बेडकर के जीवन पर प्रकाश डाला इस अवसर पर समाज के भामाशहो का सम्मान भी किया गया। इससे पूर्व बाबा साहेब के चित्र के समक्ष दीप प्रज्लवन किया गया। कार्यक्रम का संचालन राजेन्द्र गोयन ने किया। वही निकटवर्ती ग्राम केहरपुरा कलां मे मेघवाल समाज चेतना संस्थान के तत्वावधान मे संस्थान के जिला सचिव कप्तान भाताराम की अधयक्षता मे डाॅ भीमराव अम्बेडकर जयंती समारोह पूर्वक मनाई गयी। ग्राम के संयोजक सुभाष राठी ने बाबा साहेब के दिखाए गए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। नेमीचन्द काला और सतबीर काला ने डाॅ अम्बेडकर के जीवन पर प्रकाश डाला। समारोह को श्रीराम पाटिल, जितेन्द्र काला, सुनिल लोहिया, विद्याधर झाझडिया के साथ कप्तान भाताराम ने भी सम्बोधित किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur