Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / गुरु से ही आदर्श समाज का निर्माण सम्भव – खीचड़

गुरु से ही आदर्श समाज का निर्माण सम्भव – खीचड़

झुन्झुनूं, झुन्झुनूं रिको में कमालसर निवासी चौधरी बोयतराम सहारण (गुरुजी) की द्वितीय पुण्यतिथि, सुमन चौधरी द्वारा संचालित मां की ममता पाठशाला झुंझुनूं में मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झुंझुनूं सांसद नरेन्द्र खीचड़ व अध्यक्षता भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्यारेलाल ढूकिया ने की। कार्यक्रम में गुरुजी के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की एवं पाठशाला के जरूरतमंद बच्चों को पाठ्यपुस्तक और फल वितरण किये गये। सांसद ने बताया कि गुरु से ही आदर्श समाज का निर्माण सम्भव है। ढूकिया ने बताया कि गुरुजी का जन्म 27 जूलाई 1943 उनके पैतृक गांव में हुआ एवं स्वर्गवास 25 मई 2021 को हुआ। इनका जीवन संघर्षमय रहा जिस कारण गुरुजी को आज भी याद किया जाता है। इस अवसर पर विजेन्द्र पूनियां, सुरेश बेनीवाल, नरोत्तम मान, प्रतीक, विकास शूरा, मनरुप खीचड़, विकास सहारण, व संजीव सहारण उपस्थित थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur