झुन्झुनू, राजस्थान राज्य अधीनस्थ कम्प्यूटर कर्मचारी संघ के आह्वान पर 11 सूत्री मांगों को लेकर 24 अप्रेल से आईटी कार्मिक सामूहिक अवकाश पर चल रहे हैं जिसके चलते सरकारी कार्यालयों में सभी ऑनलाईन पोर्टल एवं ई-गवर्नेंस की सभी सेवाएं बाधित चल रही है। संघ की आगे की रणनीति तय करने के लिए शुक्रवार को संघ के जिला एवं ब्लॉक पदाधिकारियों की बैठक का आयोजन संघ जिला अध्यक्ष अशोक कुमार की अध्यक्षता में हुआ। राजस्थान राज्य अधीनस्थ कम्प्यूटर कर्मचारी संघ झुन्झुनूं के अध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि 2 मई तक यदि हमारी मांगों के निस्तारण हेतु कोई ठोस कदम नही उठाया जाता है तो मजबूर होकर 3 मई को महापड़ाव के लिए राजस्थान के सभी जिलों से आईटी कार्मिक जयपुर कूच करेगें। राजस्थान राज्य अधीनस्थ कम्प्यूटर कर्मचारी संघ झुन्झुनूं के महासचिव वेदप्रकाश नूनियां ने बताया कि सामूहिक अवकाश के चलते कार्यालय संयुक्त निदेशक सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग झुन्झुनूं परिसर में दिनांक 01 मई 2023 को 10ः15 बजे से आईटी कार्मिकों द्वारा रक्तदान शिविर के आयोजन हेतु संबंधित अधिकारियों को लिखा गया है।
Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / 3 मई कोे आईटी कार्मिक जयपुर कूच करेगें
3 मई कोे आईटी कार्मिक जयपुर कूच करेगें



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।

