Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / आधार ऑपरेटर की मृत्यु पर परिवार को आर्थिक सम्बल हेतू आई.टी. यूनियन झुंझुनूं पहुंची जहांगीर के घर

आधार ऑपरेटर की मृत्यु पर परिवार को आर्थिक सम्बल हेतू आई.टी. यूनियन झुंझुनूं पहुंची जहांगीर के घर

झुंझुनू, गत दिनो में झुंझुनूं में करण्ट लगने के पश्चात बारिस के पानी में बहने से डीओआईटी के आधार ऑपरेटर इस्लामपुर निवासी जहांगीर की मृत्यु हो गई थी। जहांगीर सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग का एक हिस्सा था जो इस्लामपुर के आईटी केन्द्र में आधार ऑपरेटर था। आई.टी. परिवार का हिस्सा होने के कारण आई.टी. झुंझुनूं के जिलाध्यक्ष ने यूनियन से जहांगीर के परिवार को कुछ आर्थिक सम्बल देने हेतू आई.टी. यूनियन के सदस्य, विभाग के अधिकारी, ई-मित्र व स्थानीय सेवा प्रदाता आदि से अपील की जिस पर आई.टी. यूनियन संगठन के खाते में 1,72,174 रूपये प्राप्त हुऐ जिसे यूनियन द्वारा बडौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक शाखा इस्लामपुर में मृतक जहांगीर के माताजी के नाम से 5 वर्ष हेतू एफ.डी. करवाकर यूनियन अध्यक्ष वेद प्रकाष नूनिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सन्दीप सिहाग एवं विनोद झाझड़िया, अनिता व विभाग डीओआईटी से उप निदेषक रघुवीर झाझड़िया, दीपा राणासरिया, प्रोग्रामर अशोक ने संरपच ग्राम पंचायत इस्लामपुर के समक्ष मृतक की माताजी को उनके घर जाकर सुपुर्द की है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur