Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / Jhunjhunu News : SMTI के प्रशिक्षणार्थी ऑन जॉब ट्रेनिंग के लिए मानेसर रवाना

,

Jhunjhunu News : SMTI के प्रशिक्षणार्थी ऑन जॉब ट्रेनिंग के लिए मानेसर रवाना

ITI trainees leaving Baggar for industrial training in Manesar Gurgaon

झुंझुनूं के बगड़ से 31 आईटीआई छात्र मानेसर ट्रेनिंग के लिए रवाना

झुंझुनूं जिले के बगड़ स्थित शिवओंकार माहेश्वरी तकनीकी संस्थान (SMTI) के 31 प्रशिक्षणार्थियों का दल ऑन जॉब ट्रेनिंग के लिए मानेसर (गुड़गांव) रवाना हुआ।

यह दल वरिष्ठ अनुदेशक सत्यपाल के नेतृत्व में सुबोस लिमिटेड कंपनी के लिए भेजा गया है।

संस्थान से हरि झंडी दिखाकर किया रवाना

प्रशिक्षणार्थियों को ज्योति माहेश्वरी फाउंडेशन के अध्यक्ष ज्योति कुमार माहेश्वरी और ट्रस्टी इंदू माहेश्वरी ने हरि झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस मौके पर सीईओ विकास खटोड़, प्राचार्य कुम्भाराम, अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा सहित स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे और छात्रों को शुभकामनाएं दीं।

छात्रों को मिला प्रेरणा संदेश

फाउंडेशन अध्यक्ष ज्योति कुमार माहेश्वरी ने प्रशिक्षणार्थियों को मेहनत और लगन से प्रशिक्षण लेने के लिए प्रेरित किया।

इंडस्ट्री में काम सीखकर आप अपने भविष्य को मजबूत बना सकते हैं।

हर सत्र में दी जा रही ऑन जॉब ट्रेनिंग

आईटीआई अधीक्षक ने बताया कि प्रत्येक सत्र में छात्रों को 150 घंटे की ऑन जॉब ट्रेनिंग के लिए विभिन्न औद्योगिक संस्थानों में भेजा जाता है।

इस सत्र में यह 31 प्रशिक्षणार्थियों का दूसरा दल है, जिसे मानेसर भेजा गया है।

प्रशिक्षण के दौरान मिलेगा भत्ता

ट्रेनिंग के दौरान छात्रों को:

  • इंडस्ट्री की कार्यप्रणाली का अनुभव मिलेगा
  • कौशल विकास का अवसर मिलेगा
  • परिश्रमिक भत्ता भी दिया जाएगा

इससे प्रशिक्षणार्थी अपनी कार्यकुशलता और रोजगार संभावनाओं को बेहतर बना सकेंगे।