दुसरी बेटी के जन्म पर जच्चा को घोड़ी पर बैठाकर कुआं पुजन करते परिजन सूरजगढ़ [के के गाँधी ] जिले में बेटी जन्म पर खुशियां मनाने की अनुठी पहल की शुरूआत की गई। उपखंड के कुलोठ खुर्द गांव में सज्जन शर्मा के घर दुसरी पोती का जन्म होने पर मंगलवार को जच्चा को घोड़ी पर बैठाकर कुआ पुजन करवाया गया। विक्रान्त ने बताया कि मेरे चाचा जी का लडक़ा रवि प्रकाश सेना में नौकरी करता है उनके एक बेटी पहले से थी दुसरी बेटी के जन्म पर उन्होनें बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के नारे को सार्थक करते हुए जच्चा व नवजात बेटी को घोड़ी पर बैठाकर समाज को बेटी बेटा एक समान का संदेश दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने परिवार की इस अनुठी पहल की प्रशंसा करते हुए बधाई दी।
Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / जच्चा को घोड़ी पर बैठाकर किया कुआं पुजन
जच्चा को घोड़ी पर बैठाकर किया कुआं पुजन



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।