Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / Jhunjhunu News : चिड़ावा में पूर्व उपराष्ट्रपति धनखड़ का पारिवारिक दौरा

,

Jhunjhunu News : चिड़ावा में पूर्व उपराष्ट्रपति धनखड़ का पारिवारिक दौरा

Jagdeep Dhankhar meeting family members during Chirawa private visit

पत्नी सुदेश धनखड़ संग निजी दौरे पर पहुंचे, परिजनों संग बिताया समय
चिड़ावा,मनीष शर्मा झुंझुनूं जिले के चिड़ावा में रविवार को पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ अपनी पत्नी सुदेश धनखड़ के साथ निजी दौरे पर पहुंचे।

इस दौरान वे पूरी तरह पारिवारिक माहौल में पुराने अंदाज में नजर आए।


परिजनों के साथ हंसी-मजाक, आत्मीय मुलाकात

दौरे के दौरान जगदीप धनखड़ अपने परिवार के सदस्यों के साथ हंसी-मजाक करते और आत्मीय समय बिताते दिखाई दिए।

उन्होंने अपने रिश्ते में बड़े भाई 97 वर्षीय रामजीलाल धनखड़ की कुशलक्षेम भी जानी।


परिवार के साथ बिताया समय

इस मौके पर हार्डवेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष और भतीजे महेंद्र धनखड़ सहित कई पारिवारिक सदस्य मौजूद रहे।

वहीं सुदेश धनखड़ ने भी परिवार की महिलाओं के साथ समय बिताया।


मीडिया से बनाए रखी दूरी

हालांकि, इस पूरे दौरे के दौरान पूर्व उपराष्ट्रपति ने मीडिया से दूरी बनाए रखी और किसी भी प्रकार की औपचारिक बातचीत नहीं की।


पुराने अंदाज में दिखे धनखड़

चिड़ावा दौरे के दौरान जगदीप धनखड़ का सहज और पारिवारिक रूप देखने को मिला, जिसने स्थानीय लोगों का ध्यान आकर्षित किया।