Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / जहाज और इस्लामपुर में न्याय आपके द्वार शिविर कल

जहाज और इस्लामपुर में न्याय आपके द्वार शिविर कल

जिले की जहाज पंचायत के अटल सेवा केन्द्र में बुधवार को न्याय आपके द्वार शिविर लगेगा। सरपंच गीता सैनी ने बताया कि शिविर में जहाज व मावता के ग्रामीण अपनी समस्या लेकर आवेगें। शिविर में एसडीएम शिवपाल जाट व तहसीलदार औंकारमल मूंड ग्रामीणों की समस्या सुनकर मोके पर समस्याओं का निस्तारण करेगें। वही इस्लामपुर के सरपंच आशाराम ने बताया कि कल बुधवार को कस्बे के अटल सेवा केंद्र में न्याय आपके द्वार शिविर का आयोजन किया जायेगा। जिसमे जन समस्याओ का निस्तारण किया जायेगा।