Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / जहाज में बेसहारा महिला व छोटे बच्चों की सहायता के लिए जन जागरूकता सेवा संस्थान ने मकान पर डलवाई छत 

,

जहाज में बेसहारा महिला व छोटे बच्चों की सहायता के लिए जन जागरूकता सेवा संस्थान ने मकान पर डलवाई छत 

जहाज में विधवा महिला के मकान पर छत डालकर सहायता करते संस्था के संचालक महेश महला व अन्य बाघोली, उदयपुरवाटी पंचायत समिति के जहाज पंचायत में मेघवाल बस्ती की एक बेसहारा विधवा महिला अशोक देवी पत्नी राजुराम जिसके छोटे-छोटे तीन बच्चे है इनमे दो लडक़ी व एक लडक़ा है। बड़ी लडक़ी कक्षा 6 में, दूसरा कक्षा चार व तीसरा कक्षा दो में पढ़ता है। विधवा महिला को ग्राम पंचायत द्वारा पति की मुत्यु के बाद कोई सहायता नही मिली है। सरपंच के बार -बार गुहार करने के बाद भी निराश ही हाथ लगी है। महिला तीनो बच्चों का पालण – पौषण गांव की सरकारी स्कूल में बच्चों का खाना पकाकर महिने में 1200 रू मिलते है जिससे बच्चों का पालण-पौषण नही चल रहा है। बेसारा परिवार की सूचना पर जन जागरूकता सेवा संस्थान के लोग जहाज पहुँचकर विधवा महिला की पीड़ा सुनी। महिला ने बताया कि मेरे रहने का एक मकान है जिसमें बरसात होने पर छत नही होने से सीधा पानी अन्दर आ जाता है। और मेरे आज तक पंचायत ने शौचालय भी नही बनाया उसे भी परेशान हूँ।
संस्था के सदस्य गणो ने मिलकर यह निर्णय लिया कि परेशान महिला के लिए पहले मकान पर छत डलवा दे। बाद में शौचालय बनवा देगे । सोमवार को जहाज में बेसारा महिला के घर पहुँचकर मकान पर छत डलवाने का काम शुरू कर दिया और संस्था के सदस्य महेश महला ने कहा कि शौचालय भी शीघ्र बनाया जायेगा। इसी क्रम में मणकसास की सरपंच प्रियंका गुर्जर ने एक ट्रॉली बजरी, अध्यापक शीशराम कुमावत ने 2100 रू व मोहल्ले में भी कई लोगो ने 500 रू की राशी प्रदान की । संस्था के पदाधिकारी अध्यक्ष संजय कुमार, महेश महला, रामसिंह शेखावत, महेन्द्र सिंह , राजेश डिपल बड़ागांव, कैलाश गुर्जर, भवानिसिंह आदि शामील है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur