Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / जाखोद गांव में फायरिंग की घटना, पुलिस का घटना से इंकार

जाखोद गांव में फायरिंग की घटना, पुलिस का घटना से इंकार

सूरजगढ़[कृष्ण कुमार गाँधी] जाखोद गांव में गुरुवार रात्रि को ग्रामीणों द्वारा फायरिंग की घटना बताई जा रही है वही पुलिस फायरिंग की घटना के सबूत नहीं मिलने से इससे इंकार कर रही है। इस संबंध में जाखोद गांव के दो युवको नामजद सहित अन्य लोगो के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दी है। जाखोद गांव के अजित सिंह व संजय कुमार ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया की बीती रात वे लोग गांव की बणी में मंदिर जाकर बाइक से घर आ रहे थे उसी समय राठीयो की ढाणी गांव का शेरसिंह उर्फ़ भूणिया समेत किशोरी सिंह ,विजय यादव ,सत्यवान ,ओमेंद्र सिंह व कुलदीप सहित अन्य लोग दो गाडिय़ों में सवार होकर आए और उनके पीछे गाडिय़ा दौड़ा दी। इसी दौरान आरोपियों ने तीन फायर किये और उन्हें गालियां निकाली। पुलिस भी फायरिंग की सूचना पर हाथो हाथ मौके पर पहुंची और मौका स्थल का जायजा लिया तो पुलिस को वहां गोलिया चलने के कोई प्रमाण नहीं मिले पुलिस ने फायरिंग की घटना से इंकार किया है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur