Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / जाखोद गांव में जुआ एक्ट में पुलिस की बड़ी कामयाबी

जाखोद गांव में जुआ एक्ट में पुलिस की बड़ी कामयाबी

सूरजगढ़ [कृष्ण कुमार गाँधी ] पुलिस ने जुआ एक्ट में कार्यवाही करते हुए बड़ी कामयाबी हासिल की है। थानाधिकारी कमलेश चौधरी ने बताया कि मुखबिर से सुचना मिली की जाखोद गांव पुराने शराब के ठेके की छत पर जुआ चल रहा है। सुचना पर पहुंची पुलिस ने दबिस देकर मौके से जाखोद निवासी रणवीर, पूरणमल, लवी खान, नुनियां गोठड़ा निवासी योगेन्द्र स्वामी, राकेश, धमेंन्द्र मेघवाल को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक लाख सात हजार छ: सौ नब्बे रूपए बरामद किए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur