Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / जलदाय विभाग की लापरवाही से व्यर्थ बहता पानी

,

जलदाय विभाग की लापरवाही से व्यर्थ बहता पानी

सूरजगढ़ [के के गाँधी ] एक तो क्षेत्र में पानी कि किल्लत उपर से जलदाय विभाग की लापरवाही के चलते कस्बे के वार्ड नं एक में रोजाना हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह रहा है। वार्डवासी राकेश कुमार ने बताया कि वार्ड में शहीद स्मारक पर जाने वाले रास्ते पर पिछले दो महीने से पानी सप्लाई की लाईन टुटी हुई है जिससे सुबह शाम हजारों लीटर पानी व्यर्थ में बह रहा है कई बार विभाग में शिकायत कर चुके लेकिन विभाग कोई ध्यान नही दे रहा है। वार्डवासी महिलाओं का कहना है कि एक तो वैसे ही पानी कम आता है उपर से पाईप लाईन टुटने से पानी कम आता जो आता है वो भी पीने लायक नही आ रहा है गंदे पानी के कारण बिमारियां फैलने की आशंका बनी हुई है।