Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / जांटका धाम मे शनिदेव की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा 15 अगस्त को

,

जांटका धाम मे शनिदेव की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा 15 अगस्त को

शिमला[अनिल शर्मा ] ग्राम शिमला स्थित जांटका धाम मे चक्कीवाला परिवार द्वारा निर्मित शनिदेव मन्दिर मे मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा बुधवार 15 अगस्त को प्रात: की जायेगी। मन्दिर निर्माता सुशील कुमार, महिपाल व महेन्द्र यादव ने बताया कि 14 अगस्त को रात्रि मे विशाल भजन संघ्या का आयोजन किया जायेगा। जिसमे हरियाणवी कलाकार विनोद छैला एण्ड पार्टी, सुरेन्द्र बलाहा, आरती जांगडा सोनीपत, बस्तीराम तूफान, योगी अरमान सहित अनेक कलाकार भजनो की सुन्दर प्रस्तुति देंगे। 15 अगस्त को सुबह 7 बजे पूरे गांव मे गाजे बाजे से झांकी निकाली जायेगी। 13 अगस्त से विद्वान पण्डित मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा करवाएंगे। यह कार्यक्रम लगातार तीन दिन तक चलेगा। इस अवसर पर 15 अगस्त को सामूहिक रूप से विशाल भण्डारे का भी आयोजन किया जायेगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur