Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / गांव मलसीसर से जन आक्रोश यात्रा रथ रवाना

,

गांव मलसीसर से जन आक्रोश यात्रा रथ रवाना

मण्डावा विधानसभा क्षेत्र के

बिसाऊ, मण्डावा विधानसभा क्षेत्र के गांव मलसीसर से दूसरे दिन जन आक्रोश यात्रा रथ रवाना हुआ। भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्यारेलाल ढूकिया ने बताया कि इस यात्रा में बहुत संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी जिस गांव में जा रहे है, वहां के लोगों से काफी सहयोग मिल रहा है। लोग बढ़चढ़ कर गरम जोशी से स्वागत कर रहे है। ऐसा लग रहा कि आगामी विधानसभा में जन आक्रोश यात्रा रथ से नया परिवर्तन देखने का मिलेगा। गांव के लोगों के सामने चिठ्ठी से जन-जन तक कांग्रेस सरकार की जंगलराज, भ्रष्टाचार, कुशासन व जनविरोधी नीतियों का काला चिट्ठा के बारे में बताया। विधानसभा संयोजक महेंद्र चंदवा ने बताया कि 11 गांवों में गुजरता हुआ गांव पीथूसर में जन आक्रोश यात्रा रथ के साथ पैदल चलकर रवाना होकर बास कालियासर, कालियासर, बुरड़का की ढ़ाणी, ढ़ाणी चारण, बाडेट, ख्याली, चीमनपुरा, पातुसर, ढ़ीलसर, गांगियासर पहुचेगी एवं गांगियासर में रात्रि चौपाल का कार्यक्रम किया गया। पूर्व प्रधान गिरधारी लाल खीचड़ ने भी लोगों को राज्य सरकार की विफलताओं के बारे में बताया। इस अवसर पर सह संयोजक संजय चौपदार, पूर्व चेयरमैन राधेश्याम सैनी, अलसीसर मंडल अध्यक्ष मनोज कालेर, अरुण कौशिक, रामनारायण सिंह महला, बीरबल सिंह भांबू, अम्मीलाल धेतरवाल, मोरन सिंह, अनिल नैण, राजकुमार साहू, हुकम सिंह शेखावत, सुधीर चौमाल, दाऊद शिरोहा, यासिन बड़गुजर, सोनू, सोयब आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सहीराम झाझडिया ने किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur