Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / जानकी पराग नाईक को प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया

जानकी पराग नाईक को प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया

आदर्श समाज समिति इंडिया कला एवं संस्कृति विभाग महाराष्ट्र का

झुंझुनू, राष्ट्रीय साहित्यिक, सांस्कृतिक व सामाजिक संस्थान आदर्श समाज समिति इंडिया के अध्यक्ष धर्मपाल गाँधी ने कार्यालय से आदेश जारी करते हुए कला एवं संस्कृति विभाग की राष्ट्रीय अध्यक्ष वैशाली गायकवाड़ की अनुशंसा पर महाराष्ट्र प्रान्त में जानकी पराग नाईक को आदर्श समाज समिति इंडिया कला एवं संस्कृति विभाग का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। नियुक्ति पत्र के निर्देशानुसार नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष जानकी पराग नाईक को 15 दिवस में कार्यकारिणी का गठन करने का निर्देश दिया गया है। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष को यह नियुक्ति उनके मन में विद्यमान राष्ट्रप्रेम, संस्कृति और साहित्य के प्रति प्रेम व सामाजिक कार्यों के प्रति उनके रुझान को देखते हुए दी गई है। नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष से संस्थान को अपेक्षा रहेगी कि वह राष्ट्रहित व समाज हित में संगठन को सक्रियता के साथ आगे बढ़ाते हुए लक्ष्य प्राप्ति हेतु अपने उत्तरदायित्व का तन-मन-धन के साथ निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए सफलता अर्जित करने के साथ संगठन द्वारा संचालित सामाजिक, सांस्कृतिक और साहित्यिक गतिविधियों को निरंतर जारी रखेंगे। किसी भी जाति या धर्म के खिलाफ कोई अभद्र टिप्पणी नहीं करेंगे। नफरत फैलाने वाले संगठनों से दूर रहेंगे। सामाजिक कार्यकर्ता जानकी पराग नाईक को महाराष्ट्र प्रांत में कला एवं संस्कृति विभाग का अध्यक्ष बनाये जाने पर आदर्श समाज समिति इंडिया के कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार प्रकट किया है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur