बुहाना[सुरेंद्र डैला ] सोमवार को सहड गाव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मीटिंग का आयोजन विद्याधर के नेतृत्व में किया गया। जिसके अंदर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। जिसकी अध्यक्षता सूरजगढ़ विधायक श्रवण कुमार ने की। श्रवण कुमार ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सांसद ट्यूबवैल की स्वीकृति को लेकर भाजपा का नाम ले रही है अगर भाजपा सरकार ने ट्यूबवेल स्वीकृत कराए हैं तो स्वीकृति के आदेश दिखाओ। और सूरजगढ़ विधायक श्रवण कुमार ने स्वीकृति के आदेश दिखाने का वादा किया। भाजपा सरकार ने युवाओं को नौकरी देने का झूठा वादा किया था। वह भी अभी तक पूरा नहीं किया है। भाजपा सरकार बस झूठे वादे करती है वादे निभाती नहीं है। विधायक श्रवण कुमार ने ग्रामीणों को एकजुट होकर मतदान करने को कहा जिससे झूठे वादे करने वालों को पता चले कि झूठ की कभी जीत नहीं होती है। इस मौके पर सत्येंद्र यादव, संजय शर्मा, विनोद, प्रदीप, संजय और ग्रामीण मौजूद रहे।
Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / जनता से प्यार है वोटों से नहीं – श्रवण कुमार
जनता से प्यार है वोटों से नहीं – श्रवण कुमार



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।