Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / गुढ़ा में राष्ट्रीय जाट महासंघ की नई कार्यकारिणी घोषित

गुढ़ा में राष्ट्रीय जाट महासंघ की नई कार्यकारिणी घोषित

गुढ़ा (झुंझुनू)। राष्ट्रीय जाट महासंघ की गुढ़ा ब्लॉक कार्यकारिणी के विस्तार की बैठक बालाजी स्टैंड पर आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता महासंघ के जिला संयोजक मनरूप सिंह माठ ने की और प्रदेशाध्यक्ष डॉ. विरेन्द्र क्यामसरिया विशेष रूप से उपस्थित रहे।

नई कार्यकारिणी में प्रमुख नियुक्तियां

  • ब्लॉक अध्यक्ष: कैप्टन सतबीर सिंह मूंड
  • ब्लॉक प्रभारी: अमर सिंह धींवा
  • सलाहकार: कैप्टन नाहर सिंह

उपाध्यक्ष:

  • सूबे. प्रताप सिंह
  • सरदारा राम पायल

महासचिव:

  • कैप्टन ओमप्रकाश
  • सूबे. ब्रह्मानंद महला
  • महेंद्र सिंह मूंड

सचिव:

  • राजू सिंह खेदड़
  • महेश कुमार बास नानग

संयुक्त सचिव:

  • छोटूराम महला
  • धर्मेंद्र महण

सभी को दिलाई गई शपथ

जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामनिवास थाकन ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।

समाज एकता पर दिया बल

गुढ़ा युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रवीण मूंड, चिड़ावा ब्लॉक अध्यक्ष राहुल लाम्बा और बड़ाऊ ब्लॉक अध्यक्ष अनिल बगड़िया ने समाज को संगठित करने पर जोर दिया।

स्वागत व सम्मान

कार्यक्रम स्थल पर प्रदेशाध्यक्ष डॉ. क्यामसरिया, जिला संयोजक मनरूप माठ सहित अन्य अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित रहे:

विजय खीचड़, रोहिताश मूंड, प्रदीप कुमार, शीशराम महण, अनिल खींवासर, रोनक महण, अभिषेक, योगेंद्र कुमार, रामजीलाल मूंड, जगदीश प्रसाद आदि।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur