Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / झुंझुनूं में राष्ट्रीय जाट महासंघ महिला मोर्चा की कार्यकारिणी का विस्तार, कई पदों पर नई नियुक्तियां

झुंझुनूं में राष्ट्रीय जाट महासंघ महिला मोर्चा की कार्यकारिणी का विस्तार, कई पदों पर नई नियुक्तियां

झुंझुनूं, 27 जुलाई – राष्ट्रीय जाट महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र क्यामसरिया ने झुंझुनूं ब्लॉक महिला मोर्चा की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए विभिन्न पदों पर नियुक्तियों की घोषणा की। यह विस्तार प्रदेश सचिव रामकुमार झाझड़िया की अनुशंसा पर किया गया।

डॉ. क्यामसरिया ने रेणु कस्वां को झुंझुनूं ब्लॉक महिला मोर्चा की अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी, जबकि सपना बाबल को ब्लॉक महासचिव नियुक्त किया गया। इसके अलावा, मोनिका महला और मंजू चौधरी को संयुक्त रूप से ब्लॉक उपाध्यक्ष बनाया गया।

इसी क्रम में प्रमोद देवी और सपना महला को ब्लॉक सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत ब्लॉक उपाध्यक्ष चंद्रकला चौधरी, महासचिव रेणू चौधरी और सचिव चंद्रकला भाम्बूं ने माल्यार्पण कर किया।

नवनियुक्त पदाधिकारियों को उनके नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए गए। साथ ही, संगठनात्मक कार्यों में सामंजस्य और कुशल नेतृत्व सुनिश्चित करने हेतु डॉ. क्यामसरिया ने ब्लॉक उपाध्यक्ष चंद्रकला चौधरी एवं महासचिव रितु चौधरी से विचार-विमर्श कर समन्वय से कार्य करने का निर्देश दिया।

यह विस्तार संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur