Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / झुंझुनूं में राष्ट्रीय जाट महासंघ महिला मोर्चा की जिला कार्यकारिणी घोषित

झुंझुनूं में राष्ट्रीय जाट महासंघ महिला मोर्चा की जिला कार्यकारिणी घोषित

झुंझुनूं में राष्ट्रीय जाट महासंघ महिला मोर्चा की बैठक

झुंझुनूं, राष्ट्रीय जाट महासंघ महिला मोर्चा की जिला स्तरीय बैठक इंदिरा नगर झुंझुनूं में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष सुभिता पूनियां ने की।

जिला कार्यकारिणी की घोषणा

राष्ट्रीय जाट महासंघ के प्रदेश सचिव रामकुमार झाझड़िया की अनुशंसा पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. वीरेन्द्र क्यामसरिया ने महिला मोर्चा की जिला स्तरीय कार्यकारिणी की घोषणा की।

  • जिला अध्यक्ष – संतोष चौधरी
  • जिला प्रभारी – संतोष तेतरवाल
  • वरिष्ठ उपाध्यक्ष – चन्द्रकला चौधरी
  • सलाहकार – सुमन कटेवा
  • महासचिव – रितू गढ़वाल
  • उपाध्यक्ष – शरबती कस्वां
  • सचिव – विमला नूनियां

ब्लॉक स्तर पर भी नियुक्तियां

इसी अवसर पर ब्लॉक स्तर पर भी पदाधिकारी नियुक्त किए गए:

  • शहर ब्लॉक उपाध्यक्ष – चन्द्रकला नेहरा एवं किरण महला
  • ग्रामीण ब्लॉक उपाध्यक्ष – सुलोचना जगतसिंह
  • ग्रामीण ब्लॉक महासचिव – संतरा कुलहरी
  • ग्रामीण ब्लॉक सचिव – विधा देवी

शपथ ग्रहण एवं सम्मान

कार्यक्रम में प्रदेश सचिव रामकुमार झाझड़िया ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
इस दौरान मंजू महला, सपना बाबल, शारदा देवी, सुनिता गढ़वाल और अनिला राहड़ ने फूलमालाओं से पदाधिकारियों का स्वागत किया।