Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / सुलताना में राष्ट्रीय जाट महासंघ की नई कार्यकारिणी व तेजा सेना विस्तार

सुलताना में राष्ट्रीय जाट महासंघ की नई कार्यकारिणी व तेजा सेना विस्तार

सुलताना (झुंझुनूं)। राष्ट्रीय जाट महासंघ की सुलताना ब्लॉक कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया और युवा तेजा सेना का विस्तार किया गया। यह बैठक बाईपास रोड पर जिला संगठन महामंत्री कंवरपाल बलवदा की अध्यक्षता में हुई।

नई कार्यकारिणी का गठन

प्रदेशाध्यक्ष डॉ. वीरेन्द्र क्यामसरिया की अनुशंसा पर कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गईं।

  • ब्लॉक अध्यक्ष: मास्टर विजेंद्र धनखड़
  • ब्लॉक प्रभारी: राकेश बोरायण
  • ब्लॉक संगठन महामंत्री: राजपाल लाम्बा
  • वरिष्ठ उपाध्यक्ष: दाताराम धनखड़
  • उपाध्यक्ष: महेश झाझड़िया, महेंद्र सिंह पचार
  • महासचिव: पंच राजेंद्र लाम्बा, सुरेन्द्र धनखड़
  • संयुक्त सचिव: जगदीश लाम्बा
  • सलाहकार: राजेश लाम्बा
  • मीडिया प्रभारी: बलवीर नेहरा

युवा तेजा सेना का विस्तार

बैठक में सर्वसम्मति से युवा तेजा सेना का गठन किया गया।

  • ब्लॉक अध्यक्ष: विकास बलवदा
  • ब्लॉक प्रभारी: सुनिल लाम्बा
  • ब्लॉक उपाध्यक्ष: सोनू सोमरा
  • महासचिव: रविन सुण्डा

समाज हित पर जोर

इस मौके पर पदाधिकारियों ने कहा कि जाट समाज की एकजुटता ही संगठन की ताकत है। सभी ने समाज हित में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur