Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / जाट महासंघ व युवा तेजा सेना ने प्रदेशाध्यक्ष क्यामसरिया का किया सम्मान

जाट महासंघ व युवा तेजा सेना ने प्रदेशाध्यक्ष क्यामसरिया का किया सम्मान

सुलताना राष्ट्रीय जाट महासंघ और युवा तेजा सेना द्वारा बाईपास रोड स्थित संस्कार एकेडमी के पास एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महासंघ के ब्लॉक महासचिव पंच राजेन्द्र लाम्बा ने की।


5 बीघा जमीन दान घोषणा पर सम्मान

राष्ट्रीय जाट महासंघ के सुलताना ब्लॉक अध्यक्ष विजेंद्र धनखड़,
संगठन महासचिव राजपाल लाम्बा,
तथा युवा तेजा सेना के ब्लॉक अध्यक्ष विकास बलौदा ने
प्रदेशाध्यक्ष डॉ. विरेन्द्र क्यामसरिया का साफा व माला पहनाकर स्वागत किया।

यह सम्मान तेजाजी मंदिर निर्माण के लिए 5 बीघा भूमि दान घोषणा पर दिया गया।


मंदिर निर्माण शीघ्र शुरू करने की मांग

ब्लॉक उपाध्यक्ष महेश झाझडिया और संयुक्त सचिव जगदीश लाम्बा ने
क्यामसरिया का स्वागत करते हुए तेजाजी मंदिर निर्माण कार्य जल्द शुरू करने की मांग उठाई।


पदाधिकारियों और युवाओं ने जताई खुशी

सुलताना युवा तेजा सेना ब्लॉक प्रभारी सुनील लाम्बा,
सचिन सुंडा, अरुण सुंडा, रिंकू धनखड़,
विक्रम बलौदा, कपिल भालोठिया,
विकाश कुमार, नीरज कुमार
तथा अन्य कई युवाओं ने क्यामसरिया की घोषणा का स्वागत किया और खुशी जताई।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur