Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / झुंझुनूं में राष्ट्रीय जाट महासंघ महिला मोर्चा ग्रामीण ब्लॉक कार्यकारिणी गठित

झुंझुनूं में राष्ट्रीय जाट महासंघ महिला मोर्चा ग्रामीण ब्लॉक कार्यकारिणी गठित

झुंझुनूं झुंझुनूं शहर के इंदिरा नगर में राष्ट्रीय जाट महासंघ महिला मोर्चा की जिला संयोजक संतोष चौधरी की अध्यक्षता में ग्रामीण ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन किया गया।

प्रमुख नियुक्तियां

राष्ट्रीय जाट महासंघ के प्रदेश सचिव रामकुमार झाझड़िया की अभिशंषा पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. वीरेन्द्र क्यामसरिया ने कार्यकारिणी की घोषणा की।

  • सुभिता पूनियां – ब्लॉक अध्यक्ष
  • मनिषा बुडानिया – ब्लॉक प्रभारी
  • संतरा चौधरी, अनिला राहड़, शारदा देवी – उपाध्यक्ष
  • पूनम सुरा, अन्नु चौधरी, सुनिता देवी – ब्लॉक महासचिव
  • ममता सुरा, रितू भाम्बू, सुमन सोहु – सचिव

शपथ ग्रहण और संदेश

कार्यक्रम में रामकुमार झाझड़िया ने सभी महिला पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

अध्यक्षता कर रही संतोष चौधरी ने कहा कि –
“जाट समाज को मजबूत बनाने के लिए महिलाओं की सक्रिय भूमिका जरूरी है। हमें समाज में व्याप्त सामाजिक कुरुतियों को दूर करने के लिए मिलकर काम करना होगा।”

महिला सशक्तिकरण पर जोर

नई कार्यकारिणी से उम्मीद जताई गई कि वह ग्रामीण क्षेत्रों में महिला सशक्तिकरण, शिक्षा और सामाजिक जागरूकता के लिए सक्रिय भूमिका निभाएगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur