Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / जांटका धाम मे हुई शनिदेव की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा

,

जांटका धाम मे हुई शनिदेव की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा

कलश यात्रा निकालती महिलाएं शिमला[अनिल शर्मा ] ग्राम शिमला स्थित जांटका धाम मे सुबेदार महावीर सिहं चक्कीवाला परिवार द्वारा निर्मित शनिदेव मन्दिर का उदघाटन बुधवार 15 अगस्त को प्रात: किया गया। मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आचार्य प्रवीण कौशिक महाराज के नेतृत्व मे विद्वान पण्डितों द्वारा करवाया गया। इस अवसर पर हजारों की तादाद मे महिला पुरूष मौजूद थे।
सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देते विनोद छैला एण्ड साथी 14 अगस्त को रात्रि मे विशाल भजन संघ्या का आयोजन किया गया। जिसमे राजस्थानी कलाकार विनोद छैला एण्ड पार्टी ने बडा ही मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। और लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सुरेन्द्र बलाहा, आरती जांगडा सोनीपत, बस्तीराम तूफान, योगी अरमान सहित अनेक कलाकारों ने भी भजनो की सुन्दर प्रस्तुति दी। 15 अगस्त को सुबह 7 बजे पूरे गांव मे डी जे से विशाल कलश यात्रा व झांकी निकाली गई। जिसमे 251 महिलाओं ने सर पर कलश रखकर पूरे गांव मे कलश यात्रा निकाली। तथा 15 अगस्त को सतीश बलाहा, मुकेश यादव, जयपाल, सुशील, महेन्द्रसिहं, देवेन्द्र सीआईडी, राजेन्द्र सिहं व विनोद यादव की तरफ से सामूहिक रूप से विशाल भण्डारे का भी आयोजन किया गया। जिसमे हजारों लोगो ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर धाम पर मेला भी लगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur