Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / ज्वेलर जतिन सोनी को गोली मारने वाला आरोपी गिरफ्तार

ज्वेलर जतिन सोनी को गोली मारने वाला आरोपी गिरफ्तार

न्यू प्रकाश ज्वेलर्स शोरूम में हुई डकैती एवं ज्वेलर जतिन सोनी को गोली मारने के संबंध में एक गिरफ्तार 

झुंझुनू , 15 सितंबर को जिला मुख्यालय के रोड नंबर 3 पर न्यू प्रकाश जैवेलर्स के शोरूम में दिनदहाड़े बदमाशों द्वारा डकैती कर लूट एवं ज्वैलर जतिन सोनी को गोली मारने की घटना को अंजाम दिया गया। ज्वैलर के शोरूम में हुई डकैती में शामिल एवं ज्वैलर को गोली मारने वाला मुख्य आरोपी को पुलिस ने निजामपुर थाना बरोला जिला सोनीपत में दबिश देकर आरोपी दीपक पुत्र जगत सिंह जाति जाट को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। जिला पुलिस अधीक्षक गौरव यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि ज्वेलर्स शोरूम में हुई घटना को गंभीरता से लेते हुए एक विशेष टीम गठित की गई। टीम द्वारा मौके पर सीसीटीवी फुटेज व सूचनाओं का संकलन कर घटना में शामिल आरोपियों को चिन्हित किया गया। इसके साथ ही राजस्थान व हरियाणा में अनेक स्थानों पर दबिश दी गई। इसी क्रम में पुलिस को 20 -21 सितंबर को कुछ अहम सुराग मिले। जिस पर थानाधिकारी गोपाल सिंह ढाका एवं टीम ने निजामपुर थाना बरोला जिला सोनीपत के दबिश देकर ज्वेलर की पिस्टल से गोली मारकर घायल करने वाले आरोपी दीपक सिंह जाति जाट को निजामपुर थाना बरोला को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी दीपक से की गई पूछताछ में ज्वेलर्स के जेवरात व काम में लिए गए हथियार एवं मोटरसाइकिल के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। जिस पर कार्रवाई जारी है। गौरतलब है कि डकैती में शामिल अंकित मिट्ठू पुत्र प्रमोद निवासी आबूसर एवं डकैती में सहयोग करने वाले प्रताप पुत्र रिधलाल निवासी चुड़ैला का बास व प्रमोद उर्फ धोलिया निवासी चारणवासी को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है, जो पुलिस अभिरक्षा में चल रहे हैं। वही गिरफ्तार किए गए गोली मारने वाले आरोपी के खिलाफ गुड़गांव में एक प्रकरण डकैती का, एक प्रकरण गिरोह बंदी का, थाना सोहना जिला गुडगांव में दर्ज है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur