Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / Jhunjhunu News : 20 हजार के इनामी जयवीर घरडाना कलां गिरफ्तार

,

Jhunjhunu News : 20 हजार के इनामी जयवीर घरडाना कलां गिरफ्तार

Police arrest Jayveer Ghardana Kalan and accomplices in Chidawa

34 बीघा जमीन पर कब्जा करने के प्रयास में जयवीर और गुर्गे गिरफ्तार
झुंझुनूं जिले के चिड़ावा थाना क्षेत्र में 34 बीघा जमीन पर कब्जा करने की नियत से रात्री को मकान तोड़ने के गंभीर मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की।

गठित विशेष टीम ने मुख्य साजिशकर्ता और 20 हजार के इनामी आरोपी जयवीर घरडाना कलां तथा उसके दो गुर्गों जगदीप सिंह उर्फ जस्सी और मंदीप को गिरफ्तार किया।


घटना का विवरण

दिनांक 13-14 दिसंबर 2025 की रात्री को कस्बा चिड़ावा में प्रार्थी श्री मुलचंद माली के घर पर सैकड़ों लोग, जेसीबी, ट्रैक्टर, लोडर, कैंपर वाहनों के साथ पहुंचे।

  • आरोपीगण ने प्रार्थी को धमकाया कि मकान छोड़ दो अन्यथा जान से हाथ धोना पड़ेगा
  • उनके पास पिस्टल, कुल्हाड़ी, बरछी, लोहे की रॉड भी थी।
  • जेसीबी द्वारा प्रार्थी के मकान की चार कमरे, लेट-बाथरूम और बाड़ को पूरी तरह तोड़ दिया गया।
  • घर में रखी पानी की मोटर, नगद 1,50,000 रुपये, गहने और अन्य सामान चोरी कर लिया गया।

इस मामले में पहले 11 आरोपी गिरफ्तार और 1 नाबालिग निरूद्ध किया जा चुका है।


गिरफ्तारी की प्रक्रिया

  • मुख्य आरोपी जयवीर घरडाना कलां पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
  • आरोपी के खिलाफ 22 प्रकरण पहले से दर्ज हैं।
  • पुलिस ने हरियाणा, गुजरात, मध्यप्रदेश और जयपुर में दबिश देकर सूचना जुटाई।
  • साइबर सेल और मुखबिर की सूचना के आधार पर विशेष टीम ने आरोपी और उसके दो साथियों को चारों तरफ से घेरकर दबोचा।

गिरफ्तार आरोपी

  1. जयवीर घरडाना कलां – मुख्य साजिशकर्ता, 28 साल, इतिहासशीटर, 22 प्रकरण दर्ज
  2. जगदीप सिंह उर्फ जस्सी – 23 साल, पंजाब निवासी
  3. मंदीप – 23 साल, चिड़ावा निवासी

पूर्व में गिरफ्तार आरोपी

इस प्रकरण में पहले ही 11 आरोपी और 1 नाबालिग हिरासत में लिया जा चुका है, जिनके कब्जे से जेसीबी, ट्रैक्टर, लोडर और अन्य उपकरण जप्त किए गए थे।


पुलिस कार्रवाई और जांच

उच्चाधिकारियों का मार्गदर्शन:

  • बृजेश ज्योति उपाध्याय आई.पी.एस., पुलिस अधीक्षक जिला झुंझुनू
  • देवेन्द्र सिंह राजावत आर.पी.एस., अति. पुलिस अधीक्षक
  • विकास धींधवाल आर.पी.एस., वृताधिकारी, वृत चिडावा

गठित टीम अभियुक्तों से गहन पूछताछ कर रही है, जिससे अन्य खुलासों की संभावना है। आरोपीगण को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर भेजा गया