Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / Jhunjhunu News : राज्य मंत्री झाबर सिंह खर्रा 13 मई को झुंझुनूं दौरे पर

,

Jhunjhunu News : राज्य मंत्री झाबर सिंह खर्रा 13 मई को झुंझुनूं दौरे पर

शहीद स्मारक पार्क में बलिदान दिवस कार्यक्रम में करेंगे शिरकत

Minister Jhabar Singh Kharra attending event in Jhunjhunu memorial park

नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन विभाग के राज्य मंत्री झाबर सिंह खर्रा बुधवार 13 मई को झुंझुनूं दौरे पर रहेंगे।

जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने बताया कि राज्य मंत्री सुबह 9 बजे शहीद स्मारक पार्क में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे।

बलिदान दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल

राज्य मंत्री झाबर सिंह खर्रा अमर शहीद करणी राम एवं रामदेव जी के बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है।

कार्यक्रम के बाद श्रीमाधोपुर रवाना होंगे

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बलिदान दिवस कार्यक्रम में सहभागिता के बाद राज्य मंत्री दोपहर 11 बजे श्रीमाधोपुर के लिए रवाना होंगे।

प्रशासन की ओर से कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur