रोडवेज का निजीकरण बंद करने सहित 13 सूत्री मांग को लेकर प्रदेशव्यापी आह्वान पर बुधवार को झुंझुनूं आगार पूर्ण तय बंद रहा। रोडवेज कर्मचारीयों ने झुंझुनूं बस स्टैंड के मुख्य द्वार पर वेरी गेट लगाकर बस स्टैंड का रास्ता बंद कर विरोध जाहिर किया। आम दिनों जहां रोडवेज स्टेण्ड पर चहल पहल दिखाई देती है वहीं बुधवार को स्टेण्ड पर सन्नाटा पसरा नजर आया। रोडवेज बसों का चक्काजाम होने से यात्रियों को भी काफी परेशानीयों का सामना करना पड़ा। रोजवेज बसों के पहिये जाम रहने से झुंझुनूं आगार को भारी घाटे का सामना करना पड़ा। रोडवेज बसों का संचालन नहीं होने से यात्रियों को प्राइवेट बसो की तरफ मुंह करना पडा। जहां यात्रियों की भारी भरकम भीड़ से प्राईवेट बसो की बल्ले-बल्ले हो गई। राजस्थान रोडवेज कर्मचारी लगभग 2015 से विभिन्न तरीकों से आंदोलन करते आ रहे। राजस्थान रोडवेज संयुक्त संघर्ष समिति के जिला सचिव गजराज कटेवा ने बताया कि सरकार अगर मांगे नहीं मानती है तो प्रदेश स्तरीय कमेटी के आह्वान पर हड़ताल को और भी लंबा किया जा सकता है।
Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / झुुंझुनूं आगार रहा पूर्ण तय बंद
झुुंझुनूं आगार रहा पूर्ण तय बंद



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।