झुंझुनूं जिले में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन ने आंगनवाड़ी केंद्रों के समय में बदलाव किया है।
यह निर्णय जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग के निर्देशानुसार लिया गया है।
अब 11 बजे होगी बच्चों की छुट्टी
महिला एवं बाल विकास विभाग के उपनिदेशक बिजेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि पहले बच्चों का समय सुबह 8 बजे से 12 बजे तक निर्धारित था।
अब इसे घटाकर सुबह 8 बजे से 11 बजे तक कर दिया गया है, यानी बच्चों को एक घंटे पहले छुट्टी दी जाएगी।
कार्यकर्ताओं का समय रहेगा पहले जैसा
उन्होंने स्पष्ट किया कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका का समय पहले जैसा ही रहेगा।
वे निर्धारित समय तक केंद्र पर रहकर विभागीय कार्यों का संचालन करती रहेंगी।
बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य प्राथमिकता
प्रशासन का कहना है कि हीट वेव और तेज गर्मी को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है, ताकि छोटे बच्चों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।



