झुंझुनूं जिले में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा चलाए गए एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की गई है।
16 और 17 मई 2026 को चलाए गए दो दिवसीय विशेष अभियान में पुलिस ने जिलेभर में दबिश देकर कई वांछित अपराधियों और वारंटियों को गिरफ्तार किया।
77 पुलिस टीमों ने दी 613 जगह दबिश
जयपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक राहुल प्रकाश (IPS) के निर्देश और जिला पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर के मार्गदर्शन में अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान झुंझुनूं पुलिस के 334 पुलिसकर्मियों की 77 टीमों ने जिलेभर में 613 स्थानों पर दबिश दी।
50 आरोपी और वारंटी गिरफ्तार
पुलिस कार्रवाई में
- महिला अत्याचार मामलों में वांछित 1 आरोपी
- जघन्य अपराध में वांछित 1 आरोपी
- सामान्य अपराधों में वांछित 16 आरोपी
- गिरफ्तारी वारंटी 19
- स्थाई वारंटी/पीओ/मफरूर 6
- इनामी अपराधी 6
सहित कुल 50 आरोपी और वारंटी गिरफ्तार किए गए।
गांजा और अवैध शराब भी जब्त
अभियान के दौरान पुलिस ने 134 ग्राम गांजा जब्त कर NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और एक आरोपी को गिरफ्तार किया।
इसके अलावा आबकारी अधिनियम के तहत 11 प्रकरण दर्ज कर 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने कार्रवाई में
- 425 पव्वे देशी शराब
- 1 लीटर हथकड़ शराब
भी जब्त की।
शांतिभंग में 52 गिरफ्तार
कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने शांतिभंग के मामलों में 52 लोगों को गिरफ्तार किया।
अभियान के दौरान कुल मिलाकर 112 व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
पुलिस ने बताई अभियान की मंशा
पुलिस के अनुसार अभियान का उद्देश्य जिले में शांति बनाए रखना, अपराधियों और गैंगस्टरों पर नजर रखना तथा अपराधों को रोकना है।
साथ ही रास्ता भटक चुके युवाओं को अपराध की दुनिया से बाहर लाने और जनता में सुरक्षा की भावना मजबूत करने पर भी जोर दिया जा रहा है।
पुलिस की आमजन से अपील
झुंझुनूं पुलिस ने नागरिकों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि भविष्य में भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।





