Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / झुंझुनू विधानसभा उपचुनाव : 11 प्रत्याशी मैदान में, चुनाव चिन्ह आवंटित

,

झुंझुनू विधानसभा उपचुनाव : 11 प्रत्याशी मैदान में, चुनाव चिन्ह आवंटित

झुंझुनू, विधानसभा उपचुनाव के नामांकन प्रक्रिया बुधवार को संपन्न होने के बाद कल 11 प्रत्याशी मैदान में है। रिटर्निंग अधिकारी हवाई सिंह यादव ने बताया कि सभी प्रत्याशियों को बुधवार को उनके चुनाव चिन्हों का आवंटन किया गया। उन्होंने बताया कि कांग्रेस के अमित ओला को हाथ, भाजपा के राजेंद्र भांभू को कमल, आजाद समाज पार्टी काशीराम के आमीन को केतली, राष्ट्रीय मंगलम पार्टी की मधु मुरारका को बाल्टी, निर्दलीय अमित को गैस सिलेंडर, निर्दलीय अमित कुमार को अलमारी, निर्दलीय अलतीफ को रोड रोलर, निर्दलीय कैलाश दास महाराज को सितार, निर्दलीय दान सिंह शेखावत को अंगूठी, निर्दलीय निशा कवर को प्रेशर कुकर, निर्दलीय राजेंद्र सिंह गुढ़ा को सेब का चुनाव चिन्ह का आवंटन किया गया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur