Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / झुंझुनू विधानसभा उपचुनाव : कल से शुरू होगी होम वोटिंग

झुंझुनू विधानसभा उपचुनाव : कल से शुरू होगी होम वोटिंग

पहले दिन 135 बुजुर्ग और दिव्यांग करेंगे घर से मतदान

झुंझुनूं, झुंझुनू विधानसभा उपचुनाव के लिए होम वोटिंग की प्रक्रिया 4 नवंबर से शुरू होगी। रिटर्निंग अधिकारी हवाई सिंह यादव ने बताया कि उपचुनाव में घर से मतदान की प्रक्रिया सोमवार से शुरू होगी व 8 नवंबर तक चलेगी । पहले दिन 135 मतदाता घर से मतदान करेंगे । होम वोटिंग के लिए 14 मतदान दलों के द्वारा घर-घर जाकर पात्र मतदाताओं से मतदान करवाया जाएगा । गौरतलब है कि झुंझुनू विधानसभा के 585 पात्र मतदाताओं ने घर से मतदान करने का विकल्प चुना जिनमें 429 बुजुर्ग और 156 दिव्यांग मतदाता शामिल है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur