Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / Video News – झुंझुनू बंद रहा ऐतिहासिक रूप से सफल

, ,

Video News – झुंझुनू बंद रहा ऐतिहासिक रूप से सफल

आतंकी हमले के विरोध में झुंझुनू में ऐतिहासिक बंद

झुंझुनू, पहलगाम (जम्मू-कश्मीर) में हुए कायराना आतंकी हमले के विरोध में आज जिला मुख्यालय पर बंद का आह्वान किया गया।

सुबह से ही स्वप्रेरणा से दुकानें बंद रहीं और शहर में पूरी तरह से शांति का माहौल देखा गया।

बंद की खास बात रही कि हर समुदाय ने इसमें बिना किसी भेदभाव के भागीदारी निभाई।

मुस्लिम समाज का सहयोग, कलेक्टर ने लिया ज्ञापन

बंद के दौरान गांधी चौक पर भाजपा पदाधिकारियों और शहर के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।

कार्यकर्ताओं की गाड़ियाँ शहर में घूमती रहीं और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए गए।

कुछ दुकानें जैसे मोदी मार्केट में खुली मिलीं, जिन्हें कार्यकर्ताओं के आग्रह पर बंद कर दिया गया।

शहर भर में बंद, दूर-दराज की गलियों तक असर

शहर की एक नंबर, दो नंबर, तीन नंबर रोड सहित गलियों तक दुकानें बंद रहीं।

कार्यकर्ताओं की रैली गांधी चौक से जिला कलेक्ट्रेट तक निकाली गई।

इस बंद में भाजपा नेता विशंभर पूनिया, कमलकांत शर्मा, संजय पारीक, उमाशंकर महमियाँ, प्रवीण स्वामी, चंद्र प्रकाश शुक्ला, पंकज टेलर, सौरभ जोशी, जयराज जांगिड़, संदीप गोयल, कपिल सोनी, विजय सैनी, अभिषेक सैनी, रंजीत रावणा सहित कई स्थानीय नेता और व्यापारी शामिल हुए।

शेखावाटी लाइव ब्यूरो रिपोर्ट झुंझुनू

YouTube video