Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / Jhunjhunu News : 76 प्रतिभाओं का सम्मान, ब्राह्मण गौरव समारोह में मेधावी छात्र सम्मानित

,

Jhunjhunu News : 76 प्रतिभाओं का सम्मान, ब्राह्मण गौरव समारोह में मेधावी छात्र सम्मानित

झुंझुनूं में मेधावी छात्रों का सम्मान, 90% से अधिक अंक लाने वालों को मिला गौरव

Jhunjhunu brahmin talent award ceremony students honoured medals certificates

झुंझुनूं में विप्र फाउंडेशन के तत्वावधान में ब्राह्मण गौरव सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

यह कार्यक्रम पीरू सिंह सर्किल स्थित खाना खजाना रेस्टोरेंट सभागार में आयोजित हुआ।


76 मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित

समारोह में सत्र 2026 की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में 90% या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले 76 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया

प्रतिभाओं को माला, दुपट्टा, गोल्ड मेडल, साफा, टी-शर्ट, बैज और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।


प्रतिभाओं को मिले अवसर – मुकेश दाधीच

मुख्य अतिथि मुकेश दाधीच ने कहा:

“समाज में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, उन्हें उनकी योग्यता और अभिरुचि के अनुसार अवसर मिलना चाहिए।”

उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।


शिक्षा से बढ़ेगा आत्मविश्वास

अति विशिष्ट अतिथि मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी अशोक शर्मा ने कहा कि ऐसे सम्मान समारोह से विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा और आत्मविश्वास बढ़ता है


समाज के उत्थान के लिए पहल

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विप्र फाउंडेशन जिलाध्यक्ष कमलकांत शर्मा ने कहा कि यह आयोजन प्रतिभाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है

उन्होंने बताया कि संगठन लगातार समाज के उत्थान और सम्मान के लिए कार्य कर रहा है।


विधिवत हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ

कार्यक्रम की शुरुआत भगवान परशुराम और मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई।

कार्यक्रम में समाज के पत्रकारों और संस्था प्रधानों का भी सम्मान किया गया।


बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में विप्रजन और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन सत्यनारायण शर्मा ने किया, जबकि धन्यवाद विकास पुरोहित ने दिया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur