Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / Jhunjhunu News : “जो उखाड़ना है वह उखाड़ लो ……… मेरे घर की ओर नाली नहीं बनने दूंगा”

,

Jhunjhunu News : “जो उखाड़ना है वह उखाड़ लो ……… मेरे घर की ओर नाली नहीं बनने दूंगा”

झुंझुनूं में सीसी सड़क निर्माण को लेकर विवाद गहराया, नाली निर्माण को लेकर कॉलोनीवासियों और स्थानीय व्यक्ति के बीच विवाद

Residents protest over disputed CC road construction in Jhunjhunu colony

झुंझुनूं। शहर के वार्ड नंबर 51 में अग्रसेन सर्किल के पास स्थित छैला राम नगर और शहीद इंद्र सिंह कॉलोनी के प्रवेश मार्ग पर बन रही सीसी सड़क को लेकर विवाद गहरा गया है।

कॉलोनीवासियों ने सड़क निर्माण में अनियमितताओं और नाली निर्माण को लेकर विरोध जताया है।

एक तरफ नाली छोड़ने पर बढ़ा विवाद

स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क निर्माण के दौरान केवल एक तरफ नाली के लिए जगह छोड़ी जा रही है, जबकि दूसरी तरफ वॉल टू वॉल सड़क बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया।

कॉलोनीवासियों का कहना है कि सड़क के दोनों ओर समान रूप से नाली के लिए जगह छोड़ी जानी चाहिए।

नगर परिषद आयुक्त को दी शिकायत

मामले को लेकर कॉलोनीवासियों ने नगर परिषद आयुक्त को लिखित शिकायत दी और समाधान की मांग की।

इसके बाद आयुक्त द्वारा एक्सईएन और जेईएन की टीम को मौके पर भेजा गया।

हालांकि निरीक्षण के बाद भी विवाद समाप्त नहीं हुआ।

धमकी देने के आरोप

कॉलोनीवासियों का आरोप है कि क्षेत्र में रहने वाला एक व्यक्ति खुद को विधायक का प्रतिनिधि बताते हुए लोगों को धमका रहा है।

लोगों के अनुसार संबंधित व्यक्ति ने कहा कि वह अपने घर की तरफ नाली नहीं बनने देगा और प्रशासन व पुलिस उसके साथ है।

बकौल स्थानीय निवासियों के अनुसार कहता है जो उखाड़ना है वह उखाड़ लो ……………… मेरे घर की ओर नाली नहीं बनने दूंगा

पुलिस ने रुकवाया निर्माण कार्य

विवाद बढ़ने पर पुलिस मौके पर पहुंची और निर्माण कार्य को फिलहाल यथास्थिति में रुकवा दिया।

कॉलोनीवासियों ने मांग की कि पूरी सड़क का निर्माण एक समान तरीके से किया जाए और दोनों ओर नालियों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद

विरोध प्रदर्शन के दौरान

  • ओबीसी कांग्रेस जिला अध्यक्ष संतोष सैनी
  • पार्षद प्रदीप सैनी
  • मनोहर सैनी
  • अशोक सोनी
  • जितेंद्र जांगिड़

सहित बड़ी संख्या में कॉलोनीवासी मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur