Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / झुंझुनूं में CMHO का निरीक्षण, मलेरिया क्रश अभियान पर जोर

,

झुंझुनूं में CMHO का निरीक्षण, मलेरिया क्रश अभियान पर जोर

CMHO inspects Mukundgarh CHC reviews health services and malaria preparedness

झुंझुनूं जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए CMHO डॉ. छोटेलाल गुर्जर ने बुधवार को सीएचसी मुकुंदगढ़ का औचक निरीक्षण किया।

मरीजों से लिया फीडबैक

निरीक्षण के दौरान CMHO ने वार्डों में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उन्हें मिल रही दवा, जांच और योजनाओं के लाभ की जानकारी ली।

उन्होंने स्टाफ को समय पर उपस्थित रहकर निर्धारित मापदंडों के अनुसार सेवाएं देने के निर्देश दिए।

मलेरिया क्रश अभियान पर जोर

CMHO ने मलेरिया क्रश कार्यक्रम के तहत मच्छरों के सोर्स की पहचान और नष्ट करने के निर्देश दिए।

उन्होंने आमजन को मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के लिए जागरूक करने और डेली एंटी लार्वा गतिविधियां चलाने को कहा।

उन्होंने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण मच्छरों के बढ़ने की संभावना अधिक है, इसलिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं।

दवाओं और जांच की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश

निरीक्षण के दौरान CMHO ने अस्पताल में दवाओं और जांच सुविधाओं की उपलब्धता की समीक्षा कर आपूर्ति पूर्ण रखने के निर्देश दिए।


डिप्टी CMHO ने भी किया निरीक्षण

डिप्टी CMHO और नोडल अधिकारी डॉ. भंवरलाल सर्वा ने मंड्रेला और पिलानी CHC का निरीक्षण किया।

उन्होंने मच्छर जनित रोगों की रोकथाम, मौसमी बीमारियों और हीट वेव तैयारियों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

PCPNDT एक्ट की जांच

डॉ. सर्वा ने पिलानी के स्टार और अजंता सोनोग्राफी सेंटर तथा चिड़ावा के लक्ष्य डायग्नोस्टिक सेंटर का निरीक्षण कर PCPNDT एक्ट की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।