Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / बड़ी खबर: झुंझुनूं कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग का WhatsApp हुआ हैक! जानकारों को मैसेज भेज मांगे जा रहे है पैसे

,

बड़ी खबर: झुंझुनूं कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग का WhatsApp हुआ हैक! जानकारों को मैसेज भेज मांगे जा रहे है पैसे

Rajasthan News: राजस्थान के झुंझुनूं जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दे की जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग का व्हाट्सएप अकाउंट हैक हो गया है. वहीँ हैकर जानकारों से पैसे की भी मांग कर रहे है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डॉ. गर्ग ने तुरंत झुंझुनूं पुलिस अधीक्षक को जानकारी दी. इसके बाद एसपी ने साइबर सेल की टीम को सक्रिय कर जांच शुरू करवा दी है.

अपनी बेटी की शादी में व्यस्त है झुंझुनू कलेक्टर

जानकारी के अनुसार डॉ. अरुण गर्ग इन दिनों जयपुर में अपनी बेटी के शादी कार्यक्रम में व्यस्त हैं. इसी दौरान उनके व्हाट्सएप अकाउंट के हैक होने की जानकारी सामने आई. वहीँ कॉन्टेक्ट लिस्ट से उनके जानकारों के नंबर निकाल उनसे पैसे की मैग की जा रही है।

SP को दी जानकारी

बता दे की जैसे ही उन्हें इस मामले की जानकारी मिली तुरंत स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डॉ. गर्ग ने तुरंत झुंझुनूं पुलिस अधीक्षक को जानकारी दी. इसके बाद एसपी ने साइबर सेल की टीम को सक्रिय कर जांच शुरू करवा दी है. वहीँ प्रारंभिक जाँच में सामने आया है की यह हैकिंग वियतनाम से किए जाने की आशंका जताई जा रही है. हालांकि आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही होगी.

कलेक्टरने ने साँझा की जानकरी

कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने खुद भी अपने व्हाट्सएप स्टेटस के माध्यम से अकाउंट हैक होने की जानकारी साझा की है और सभी परिचितों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार के मैसेज पर विश्वास न करें. साइबर टीम तकनीकी माध्यमों से हैकर का पता लगाने और अकाउंट को सुरक्षित करने का प्रयास कर रही है. उन्होंने बताया कि कोई उनकी फोटो और अकाउंट का गलत इस्तेमाल कर रहा है. ऐसा किसी भी फर्जी मैसेज का जवाब देने से पहले मेरे असली नंबर की जांच कर लें.

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur