Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / आरएएस-प्री परीक्षा को लेकर झुंझुनूं जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर

आरएएस-प्री परीक्षा को लेकर झुंझुनूं जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर

अनुचित गतिविधियों पर होगी सख्त कार्रवाई

झुंझुनूं, झुंझुनूं में आगामी फरवरी में होने वाली राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक (आरएएस-प्री) परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दिया। जिला कलेक्टर रामावतार मीणा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में आरएएस-प्री परीक्षा के आयोजन की तैयारियों का विस्तार से जायजा लिया गया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
कलेक्टर मीणा ने बैठक में कहा कि परीक्षा के आयोजन में पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार प्रश्न-पत्रों की सुरक्षा और गोपनीयता सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। कलेक्टर ने पुलिस और जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जाए और ऐसी गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर रामावतार मीणा ने सभी परीक्षा केंद्र प्रभारियों और अधिकारियों से अपील की कि वे परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए आपस में समन्वय बनाए रखें और सतर्कता बरतें। बैठक में प्राइवेट केंद्रों की ब्रिफिंग, संवाद और समन्वय को विशेष रूप से स्थापित करने पर जोर दिया गया। साथ ही कोचिंग सेंटरों पर विशेष ध्यान देने का निर्णय लिया गया है।

जिला कलेक्टर ने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही पर जिम्मेदारी तय करते हुए सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि परीक्षा का आयोजन बिना किसी समस्या के सफलतापूर्वक हो सके। इस दौरान एसपी (डीआईजी ) शरद चौधरी ने पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए मार्गदर्शन प्रदान किया। बैठक में एडीएम अजय आर्य सहित पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur