Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / पत्रकार संगठन राजस्थान मीडिया एसोसिएशन की झुंझुनू जिला कार्यकारिणी घोषित

,

पत्रकार संगठन राजस्थान मीडिया एसोसिएशन की झुंझुनू जिला कार्यकारिणी घोषित

राजस्थान मीडिया एसोसिएशन के झुंझुनू जिलाध्यक्ष नीरज सैनी ने की कार्यकारिणी की घोषणा

झुंझुनू, पत्रकार संगठन राजस्थान मीडिया एसोसिएशन के झुंझुनू जिलाध्यक्ष नीरज सैनी ने प्रदेश अध्यक्ष राकेश औदिच्य एवं महासचिव भूपेंद्र सिंह व प्रदेश सचिव किशन झाला की सहमति से जिला कार्यकारिणी की घोषणा की है। जिसमें उपाध्यक्ष के पद पर रविंद्र निर्माण, सुरेंद्र बांगड़वा, फ्यूम खान, महासचिव पद पर मनोहर जांगिड़, कोषाध्यक्ष पद पर गुंजन शेखावत, सचिव पद पर योगेश शर्मा एवं दीपक सैनी तथा संगठन सचिव के पद पर शशिकांत शर्मा को नियुक्त किया है। वही मार्गदर्शन मंडल में वरिष्ठ पत्रकार सुनील शर्मा, अमित भारद्वाज एवं संजय सैनी को शामिल किया गया है। साथ ही 11 पत्रकारों को इसमें सदस्य के रूप में स्थान दिया गया है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष नीरज सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी समय में झुंझुनू जिले में संगठन का विस्तार किया जाएगा और कार्यकारिणी को विस्तृत रूप प्रदान किया जाएगा। वही पत्रकारों के हित से जुड़े हुए मामलो को शासन और प्रशासन के समक्ष मजबूती से साथ उठाया जाएगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur