Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / Jhunjhunu News : मेडिकल एंड जनरल स्टोर से घी का नमूना लेकर जांच के लिए जयपुर लैब भेजा

,

Jhunjhunu News : मेडिकल एंड जनरल स्टोर से घी का नमूना लेकर जांच के लिए जयपुर लैब भेजा

खाद्य सुरक्षा विभाग की सैंपलिंग कार्रवाई, रिपोर्ट आने के बाद होगी आगे की कार्रवाई

Food safety officers collecting ghee sample in Jhunjhunu store

झुंझुनूं जिले में खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने और आमजन को शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाने के लिए स्वास्थ्य विभाग लगातार अभियान चला रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को खाद्य सुरक्षा विभाग ने सत्यम मेडिकल एंड जनरल स्टोर पर कार्रवाई की।

घी का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. छोटेलाल गुर्जर के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने दुकान का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने निर्धारित प्रक्रिया के तहत घी का सैंपल लेकर उसे जांच के लिए राज्य जनस्वास्थ्य प्रयोगशाला जयपुर भेज दिया।

रिपोर्ट आने के बाद होगी कार्रवाई

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि प्रयोगशाला से रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यदि नमूना मानकों के अनुरूप नहीं पाया गया तो संबंधित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

मिलावटखोरों पर सख्ती जारी

सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर ने कहा कि जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए नियमित निरीक्षण और सैंपलिंग की जा रही है।

उन्होंने कहा कि मिलावटी और गुणवत्ताहीन खाद्य सामग्री बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

आमजन से भी की अपील

स्वास्थ्य विभाग ने व्यापारियों से खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने की अपील की है। साथ ही आमजन से भी संदिग्ध खाद्य पदार्थों की जानकारी विभाग को देने का आग्रह किया गया है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur