Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / बजट घोषणाओं में झुंझुनूं को मिली यह सौगातें

बजट घोषणाओं में झुंझुनूं को मिली यह सौगातें

  1. छावसरी व जाखल में 132 केवी जीएसएस स्थापित किया जाएगा
  2. झुंझुनूं में अमृत 2.0 योजना के अंतर्गत शहरी पेयजल परियोजना के अंतर्गत जिलापूर्ति के कार्य किए जाएंगे
  3. मुकुंदगढ़ में 33/11 केवी जीएसएस का निर्माण
  4. झागूका की ढाणी – जाखल तिराहा – धिंवा की जोहड़ी इसरोट बालाजी मंदिर, गाड़ोदिया की ढाणी- मुंडो की ढाणी – मीणा की ढाणी, जोहड झरड़ावाली ढाणी-चरणदास जी मंदिर से भीखाली जोहड़ी-भगेरा से बुगाला गिरानी जोहड़ी (सोटवारा) में 10 करोड़ 62 लाख रुपए की लागत से 33 किलोमीटर सड़क निर्माण
  5. मेहाडा़- गौरीर- दुधवा- शिमला-रवां-पचेरी में 18 करोड़ 70 लाख रुपए की लागत से 11 किलोमीटर सड़क निर्माण
  6. हाईवे 13 बाबई से कालोटा- माधोगढ़- पदेवा- दलेलपुरा-सफेरागुवार- चिंचडोली तक 43 करोड़ 20 लाख रुपए की लागत से 27 किलोमीटर सड़क निर्माण
  7. 25 करोड रुपए की लागत से मंडावा में MDR 25 से कमालसर से दिलोई दक्षिण से श्यामपुर से सिरियासर खुर्द से स्टेट हाईवे 37 तक सड़क चौड़ाइकरण व सुदृढ़ीकरण
  8. झुंझुनू में शहरी विकास को बढ़ावा देने के लिए सॉलिड वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट का संचालन
  9. जिले में ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए महनसर के विकास कार्य किए जाएंगे
  10. पर्यटकों को इंटर स्टेट ट्रैवल सुविधा प्रदान करने के लिए झुंझुनू हवाई पट्टी को बड़े हवाई जहाज उतरने की योग्य बनाया जाएगा
  11. झुंझुनूं में फ्लाइंग ट्रेंनिंग ऑर्गेनाइजेशन (FTO) स्थापित किया जाएगा
  12. झुंझुनूं में Grass Ground (ग्रॉस ग्राउंड) स्थापित किया जाएगा
  13. जाखल, बगड़, सुल्ताना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में बेड क्षमता में वृद्धि
  14. नवलगढ़ में ट्रॉमा सेंटर
  15. नवलगढ़ में आयुर्वेद औषधालय को क्रमोन्नत किया जाएगा
  16. अपराधियों के सुधार, पुनर्वास तथा बंदी ग्रह उन्नयन के लिए जिला जेल में खुला बंदी सिविल पेट्रोल पंप संचालित किया जाएगा
  17. झुंझुनूं में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत विशेष न्यायालय स्थापित किया जाएगा
  18. झुंझुनूं में कृषि प्रसंस्करण की आधारभूत सुविधाएं सुलभ कराने के लिए पीपीपी मोड पर फूड/ एग्रो /मिनी फूड पार्क विकसित किया जाएगा
  19. लाम्बी अहीर में पशु चिकित्सा उप केंद्र खोला जाएगा
Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur