Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / Jhunjhunu News : झुंझुनूं में ट्रैक्टर से बांधकर मारपीट का आरोपी गिरफ्तार

,

Jhunjhunu News : झुंझुनूं में ट्रैक्टर से बांधकर मारपीट का आरोपी गिरफ्तार

Police arrested accused in tractor assault case in Jhunjhunu

झुंझुनूं जिले के गुढ़ागौड़जी थाना क्षेत्र में युवक को ट्रैक्टर से बांधकर मारपीट करने के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर (IPS) के निर्देशानुसार यह कार्रवाई की गई।

विशेष टीम बनाकर आरोपी की तलाश

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय देवेन्द्र सिंह राजावत (RPS) के मार्गदर्शन और हरसिंह धायल (RPS) अतिरिक्त चार्ज वृत नवलगढ़ के सुपरविजन में थाना अधिकारी सुरेश कुमार रोलन के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।

गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी राकेश कुमार उर्फ पप्पू को गिरफ्तार किया।

दुकान से ट्रैक्टर पर बैठाकर ले गया आरोपी

पुलिस के अनुसार 25 मई 2026 को प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि 24 मई की रात करीब 8:30 बजे वह गांव में देव सिंह की दुकान पर बैठा था।

इसी दौरान आरोपी राकेश कुमार पुत्र हेमकरण निवासी छऊ वहां आया और उसे ट्रैक्टर पर बैठाकर अपने साथ ले गया।

मारपीट कर छीने रुपये और सोने की चेन

रिपोर्ट में आरोप लगाया गया कि आरोपी ने रास्ते में उसके साथ मारपीट की और जेब में रखे 10 हजार रुपये निकाल लिए।

इसके अलावा गले में पहनी सोने की चेन भी छीन ली गई। आरोप है कि आरोपी ने जबरन शराब पिलाई और ट्रैक्टर से बांधकर बेरहमी से मारपीट की।

पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि उसके कपड़े उतारकर लोहे की रॉड से मारपीट की गई और जातिसूचक गालियां दी गईं।

पुलिस ने गांव छऊ से किया गिरफ्तार

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की।

गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी राकेश कुमार पुत्र हेमकरण उम्र 35 वर्ष निवासी छऊ को उसके गांव से दस्तयाब किया।

पूछताछ के बाद आरोपी को मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है।

मामले की जांच जारी

पुलिस ने बताया कि मामले में आगे अनुसंधान जारी है और अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur