Shekhawati Live

झुंझुनूं में सख्त आदेश: अस्पताल स्टाफ की फोटो 9:15 बजे तक भेजनी होगी

बीडीके सहित सभी अस्पतालों में सुबह 9:15 बजे तक उपस्थिति फोटो अनिवार्य

 
Jhunjhunu collector reviewing health services meeting officials present

झुंझुनूं,  जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा के लिए जिला स्वास्थ्य समिति की मासिक बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला कलक्टर डॉ अरुण गर्ग ने की।

 समय पर उपस्थिति के सख्त निर्देश

जिला कलक्टर डॉ अरुण गर्ग ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि

  • बीडीके अस्पताल में चिकित्सक शिक्षकों, चिकित्सकों सहित समस्त स्टाफ की उपस्थिति फोटो प्रातः 9:15 बजे तक पीएमओ द्वारा अनिवार्य रूप से भेजी जाए।

  • जिले के अन्य सभी फील्ड अस्पतालों और संस्थानों की उपस्थिति फोटो सीएमएचओ द्वारा प्रतिदिन 9:15 बजे तक भेजी जाए।

  • इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 आभा आईडी और डिजिटल सेवाओं पर जोर

कलक्टर ने

  • बकाया आभा आईडी शीघ्र बनाने

  • आभा आईडी से पर्ची काटने

  • सभी अस्पतालों में क्यूआर कोड प्रदर्शित कर आभा आईडी का प्रचार करने के निर्देश दिए।

 जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम की समीक्षा

सीएमएचओ डॉ छोटेलाल गुर्जर ने बताया कि

  • 1–12 किमी दूरी पर आने वाली प्रसूता को 125 रुपये

  • 12–25 किमी दूरी पर 250 रुपये

  • 25 किमी से अधिक दूरी पर 7 रुपये प्रति किमी परिवहन सहायता दी जा रही है।
    उन्होंने बताया कि जिले में प्रसूताओं को परिवहन की कोई समस्या नहीं है।

 पीसीपीएनडीटी और लिंग परीक्षण पर निगरानी

कलक्टर डॉ गर्ग ने

  • शिशु लिंग परीक्षण पर कड़ी निगरानी

  • पीसीपीएनडीटी मुखबिर योजना का व्यापक प्रचार

  • डिकॉय ऑपरेशन करने के निर्देश दिए।
    उन्होंने कहा कि योजना की जानकारी सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को होनी चाहिए।

 अन्य योजनाओं की समीक्षा

बैठक में

  • मा योजना, जांच व दवा योजना, टीकाकरण, सुरक्षित मातृत्व सेवाएं

  • मौसमी बीमारियां, एनसीडी, परिवार कल्याण कार्यक्रम

  • मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना
    की समीक्षा कर सुधार के निर्देश दिए गए।

कम टीआईडी बुकिंग वाले संस्थानों को प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए गए। साथ ही जेएसवाई व लाडो प्रोत्साहन योजना में लंबित भुगतान तीन दिन में निस्तारित करने के आदेश दिए गए।

 टीबी मुक्त भारत अभियान

डीटीओ डॉ विजय मांजू ने बताया कि 1 फरवरी से टीबी मुक्त भारत अभियान शुरू हो चुका है।

  • पोर्टेबल एक्स-रे मशीन से अधिकतम स्क्रीनिंग के निर्देश दिए गए।

 बैठक में उपस्थित अधिकारी

बैठक में सीएमएचओ डॉ छोटेलाल गुर्जर, आरसीएचओ डॉ दयानंद सिंह, डिप्टी सीएमएचओ डॉ भंवरलाल सर्वा, डॉ अरुण अग्रवाल, डॉ जितेंद्र सिंह, बीडीके पीएमओ डॉ जितेंद्र भांभू, जिला अस्पताल नवलगढ़ पीएमओ डॉ महेंद्र सबलानिया सहित अनेक अधिकारी मौजूद रहे।