झुंझुनू कारागार में स्वतंत्रता दिवस पर कारागार डीएसपी मोइनुद्दीन खान के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इससे पहले कारागार के समस्त स्टाफ आरएसी के जवानों के द्वारा बहुत ही अच्छे ढंग से कारागृह के मुख्य अधिकारी के नेतृत्व में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी की गई। झुंझुनू कारागृह में ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रीय गान एवं जेल के स्टाफ और आरएसी के सदस्यों के द्वारा परेड भी की गई। उसके बाद जेल की बंदी महिला एवं पुरुषों के द्वारा कई कार्यकर्मो का आयोजन भी किया गया। बंदी महिला एवं पुरुषों के द्वारा मन मोह लेने वाली रंगोली सजाई गई तथा अति सुंदर झांकियां भी सजाई गई। कारागृह के बंदी पुरुषों के द्वारा कई राष्ट्रीय एवम देश भक्ति गीतों की प्रस्तुति भी दी गयी। उसके बाद झुंझुनू कारागार डीएसपी मोइनुद्दीन खान के द्वारा सभी स्टाफ एवं आर एस सी जवानों और जेल के सभी बंदी महिला एवं पुरुषों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी और सभी को मिठाई भी बांटी गई।
Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / झुन्झुनूं कारागार में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया
झुन्झुनूं कारागार में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।